{"_id":"5eed0cae8ebc3e4337590d52","slug":"cultural-jammu-news-jmu212513827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भोला नाथ बने बाबा सिद्ध गोरिया के महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भोला नाथ बने बाबा सिद्ध गोरिया के महंत
विज्ञापन
महंत बनने के बाबा भोला नाथ अनुयायियों के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। ऐतिहासिक धर्मस्थल बाबा सिद्ध गोरिया स्वांखा के महंत श्रीश्री 1008 पीर गिरधारी नाथ के निधन के बाद शुक्रवार को बाबा भोला नाथ को सर्वसम्मति से मठ का नया महंत नियुक्त कर उन्हें महंत की गद्दी सौंप दी गई। महंत की गद्दी सौंपने की परिक्रिया मठ के पूर्व महंत एवं पीर रतन लाल की देखरेख में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हुई।
इस दौरान महंत रामेषवर दास, महंत शिवनाथ, पीर खो गद्दी के महंत राजेंद्र नाथ, महंत अनूप गिरी, महंत राजेष सहित जम्मू प्रांत के विभिन्न धार्मिक स्थलों के महंत व समस्त साधु समाज के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। देव स्थान परिसर में साधु समाज की उपस्थिति में बाबा भोला नाथ को सर्वसम्मति से मठ का नया महंत मनोनीत किया गया। संत महात्माओं ने बाबा भोला नाथ को बौद्धिक मंत्रोच्चारण के बीच साधु समाज की पगड़ी पहना कर, तिलक लगाकर उन्हें मठ के नए महंत की गद्दी सौंपी। मठ का महंत बनने के बाद बाबा भोला नाथ ने साधु महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर और फिर अपने गुरु गिरधारी नाथ के समाधि स्थल पर पहुंच कर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में महंत भोला नाथ को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया व बधाई दी।
इस मौके पर महंत भोला नाथ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा और भगवान को हाजिर नाजिर रख कर निभाने के प्रयासरत रहेंगे। देव स्थान में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अधिक-अधिक सुविधाएं जुटाने व देव स्थान के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। सभी कार्य गद्दी के नियमानुसार होंगे। बता दें कि बाल ब्रह्मचारी भोला नाथ बाल अवस्था में ही संयासी का चोला पहन मठ की सेवा में जुट गए व महंत पीर गिरधारी नाथ के परम शिष्य बन गए।