फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural,jammu news

साइकिल रैली से दिया देशभक्ति का संदेश; दिखा जोश, जज्बा और जुनून

विज्ञापन
cultural,jammu news
जम्मू। जुबां पर भारत माता की जय, दिल में देशभक्ति का जज्बा और चेहरे पर उत्साह और उमंग। मौका था ‘मां तुझे प्रणाम’ साइकिल रैली का। अमर उजाला की ओर से वीरवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई साइकिल रैली में जम्मू की सड़कों पर देशभक्ति का जोश, जज्बा और जनून दिखा। युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से शहरवासियों को देश भक्ति का संदेश देने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली को महाराजा हरि सिंह पार्क से एसपी ट्रैफिक प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए चौआदी स्थित इंटरनेशनल डेली राइजिंग (आईडीआरएस) स्कूल परिसर में रैली संपन्न हुई। रैली में शामिल प्रतिभागियों का जगह-जगह पर लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। रैली के आगे मोटरसाइकिलों पर लहरा रहे तिरंगे देशभक्ति के जज्बे को बढ़ा रहे थे। रैली के लिए रूट को खाली किया गया था। साइकिल रैली के आगे बढ़ने के साथ युवाओं का जोश भी बढ़ता गया। पसीने से तरबतर होने के बावजूद उनके चेहरों पर देश के प्रति कुछ करने का जज्बा था। इस दौरान कई रूट में कठिन चढ़ाई भी आई, लेकिन प्रतिभागियों का हौसला बरकरार रहा। एसपी प्रदीप सिंह बतौर साइकिलिस्ट खुद भी रैली में शामिल हुए। इससे पहले महाराजा हरि सिंह पार्क में कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बीच ऐसे कार्यक्रमों से नई ऊर्जा मिलती है। इसमें युवाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। रैली में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

आईडीआरएस स्कूल परिसर में हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त जम्मू डा. राघव लंगर ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल वितरित किए। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत कर साइकिलिस्ट और समारोह में उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए आईडीआरएस स्कूल की चेयरपर्सन सुपिंदर कौर, निदेशक व प्रिंसिपल डॉ. अतुल हंस, आकाश इंस्टीट्यूट से डॉ. राज भगत, साहित्य संगम से मोहित, श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुमित शर्मा, धीरज, अंशुमन आदि शामिल रहे। रैली में जम्मू साइकिलिस्ट एसोसिएशन और ग्रीन ईको राइडर्स के साइकिलिस्ट भी शामिल हुए। रैली को सफल बनाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल मुख्य प्रायोजक, साहित्य संगम सह प्रयोजक, आकाश इंस्टीट्यूट, आईडीआरएस प्रायोजक, अरोमा रेस्टोरेंट और गुरु कृपा गेट्स ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खिलाड़ियों के बीच आकर मिलती है नई ऊर्जा : डा. लंगर
मंडलायुक्त ने ‘मां तुझे प्रणाम’ साइकिल रैली में पहुंचकर बढ़ाया युवाओं का जोश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच आने से नई ऊर्जा का सृजन होता है। हमें ऐसे मौकों को नहीं छोड़ना चाहिए। हम शायद कभी ऐसे पल हासिल नहीं कर पाए, लेकिन युवाओं के बीच आकर सुखद अहसास होता है। मंडलायुक्त ने वीरवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से निकाली गई ‘मां तुझे प्रणाम’ साइकिल रैली में पहुंचकर युवाओं का जोश बढ़ाया।

मंडलायुक्त ने कहा कि पिछले साल कोविड महामारी के कारण मायूसी का माहौल बन गया था, लेकिन हम धीरे-धीरे उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़े हैं। सामान्य जीवन में लौट रहे हैं। इस माहौल में ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। लेकिन हमें कोविड प्रोटोकॉल का भी गंभीरता से पालन करना है। कोविड उचित व्यवहार को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना है, ताकि हम तीसरी लहर के खतरे से बच सकें। इसके लिए सभी वर्ग के लोगों से योगदान की अपेक्षा है। मां तुझे प्रणाम आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला का एक हिस्सा है जो भारत की एकता, अखंडता और देशभक्ति के जज्बे का प्रतीक है। आजादी के इस महोत्सव में सभी वर्ग के लोग शामिल होकर अपना योगदान दें। उन्होंने साइकिल रैली के लिए अमर उजाला समूह और उनके सहयोगियों का धन्यवाद किया। इसके अलावा प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed