{"_id":"611588f98ebc3e78e40a6cca","slug":"cultural-jammu-news-jammu-city-news-jmu241467196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सीआरपीएफ बैंड से देशभक्ति के रंग में रंगा पुराना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और सीआरपीएफ बैंड से देशभक्ति के रंग में रंगा पुराना शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ बैंड ने समां बांध दिया। कच्ची छावनी चौक पर दोनों बैंड की देशभक्ति धुनों ने वहां से गुजरने वाले हर शख्स को अपनी और आकर्षित किया। यहां तक कुछ महिलाओं ने बैंड कर्मियों को गुलाब के फूल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। कच्ची छावनी में प्रस्तुति देने के बाद बैंड ने एक मार्च भी निकाला, जो कच्ची छावनी से लेकर परेड तक पहुंचा। पुलिस के कई अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग और पार्षद भी इस मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस की ओर से इस बैंड का आयोजन स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया गया, ताकि लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया जाए। कई देशभक्ति धुनों पर बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद एसएसपी, एसपी समेत तमाम पुलिस अफसरों ने पुलिस अमले के साथ एक रूट मार्च निकाला और पुराने शहर की गश्त की।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि कोविड की वजह से इसका आयोजन पिछले साल नहीं किया जा सका था। लेकिन इस साल किया गया है। वहीं इसके बाद पुलिस ने एक रूट मार्च निकाला है। जिसके तहत शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। सुुरक्षा को लेकर हर तरह के बंदोबस्त किए हैं। आम लोगों को भी चाहिए कि वह पूरी तरह से सतर्क रहें। पुलिस का सहयोग करें और शरारती तत्वो को किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने से रोकने में मदद करें।