फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बाबा बल्लो देव की माता के जन्मदिन पर मथवार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
cultural
जम्मू। अखनूर के मथवार स्थित सात सौ साल पुराने प्रसिद्ध बाबा बल्लो देव स्थान में उनकी माता का जन्मदिन धूमधाम और कोविड नियमों के तहत मनाया गया। कटड़ा से आए चॉपर ने जहां मंदिर पर पुष्प वर्षा की वहीं मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी ने हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना में हिस्सा लेकर कोरोना के खात्मे की कामना की। इस दौरान प्रदेश सहित देशभर से श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर देवस्थान में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को मथवार स्थित बाबा बल्लो देव स्थान में उनकी माता का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रदेश सहित दिल्ली, मुंबई सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए हिस्सा लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य कार्यक्रम में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी ने हिस्सा लेकर प्रदेश सहित देश में कोरोना के खात्मे और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

700 साल पुराने इस देवस्थान की मान्यता है कि बाबा बल्लो देव जी मथवार से पैदल श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने प्रतिदिन जाते थे। इस कारण हर साल दो फरवरी को बाबा बल्लो देव जी की माता और वसंत पंचमी पर बाबा बल्लो देव का जन्मदिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस वसंत पंचमी पांच फरवरी को है, ऐसे में मंदिर में भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें भी हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इन दोनों कार्यक्रमों के दौराना मां वैष्णो देवी के दरबार से आए चॉपर से मथवार स्थित मंदिर पर फूलों की जाती है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बुधवार को मंदिर में हुए कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed