फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मंदिरों में माथा टेक की नए साल की शुरुआत, मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
cultural
नए साल के पहले दिन बावे वाली माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। शहर में नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में माथा टेककर और पूजा-अर्चना के साथ की। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आए और सबकी खुशहाली की कामना की। सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार इक्का-दुक्का सार्वजनिक कार्यक्रम हुए। घरों में नए साल के जश्न का सिलसिला वीरवार रात से ही शुरू हो गया था। रात 12 बजते आतिशबाजी के साथ नए साल का आगाज हुआ। प्रशासन की ओर से लगाई पाबंदियों के कारण लोगों ने घरों में रहकर पार्टी की। इस बार लोगों ने सादगी भरे तरीके के साथ नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

----------
पार्कों में पिकनिक मनाने पहुंचे लोग
नए साल के पहले दिन लोग पार्कों में पिकनिक मनाने पहुंचे। हरि सिंह पार्क में युवा, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे धूप में नए साल का लुत्फ उठाते नजर आए। बच्चों ने पार्कों में खेलते और झूले झूलने का मजा लिया। बड़े-बुजुर्ग कई मुद्दों पर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

---------
बावे वाली माता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
नए साल की पहली सुबह बावे वाली माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिन चढ़ने के साथ ही यह संख्या बढ़ती गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस जवानों और स्वयंसेवकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मां भगवती के दर्शन के लिए जम्मू के आसपास के जिलों के भी कई श्रद्धालु पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर मां बावे वाली के जयकारों से गूंजता रहा। लोगों ने माथा टेक सुख-समृद्धि मांगी और कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। मास्क पहनकर ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गुरुद्वारा साहिब में की अरदास
शहर के गुरुद्वारों में भी दिन भर संगत ने पहुंचकर अरदास की। सभी ने घर और सगे-संबंधियों की खुशहाली की कामना की। नए साल पर गांधी नगर, शास्त्री नगर, चांद नगर स्थित गुरुद्वारों में संगत ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed