फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural event in rs pura

Jammu News: मकर संक्रांति पर लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने चखा खिचड़ी प्रसाद

विज्ञापन
cultural event in rs pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ भव्य भंडारों का आयोजन भक्तजनों की ओर से किया गया। कई लोगों ने घरों में मकर संक्रांति पर पूजा करने के उपरांत खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बे के रामेश्वरधाम में स्वामी प्रकाशानंद अध्यक्षता में सुबह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर भक्तजनों को मकर संक्रांति पर्व के बारे में इस दिन के महत्व के बारे में कथा के माध्यम से रसपान करवाया। गांव कृष्णा नगर के दुर्गा माता के मंदिर में पंडित मुकेश की देखरेख में भंडारे का आयोजन किया। गांव टिंडेकला में स्थित बाबा सिद्ध गोरिया व सुरगल देव स्थान पर भक्ततनों ने मंत्रोउच्चार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह खिचड़ी प्रसाद के भंडारे चले। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सीमावर्ती गांव शामका में श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह स्नान के बाद पहले घरों में पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिरों में हो रहे हवन पूजन व जाप में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। मकर संक्रांति पर भाजपा नेता विक्रम संधू ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। कहा कि आज से ही सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। आज से ही धनु राशि का मकर राशि में संक्रमण होता है। आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस पर्व पर उड़द व तिल की खिचड़ी खाने का प्रावधान है। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा होने पर भक्तजन स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed