{"_id":"6222795b458fb3669616670d","slug":"cultural-city-reporter-news-jmu2550673153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस, उत्कृष्ठ सेवाओं को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस, उत्कृष्ठ सेवाओं को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। देश की पश्चिमी और प्रदेश की सीमाओं की रक्षा करने वाली पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को मामून सैन्य स्टेशन में समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रतिष्ठित और वीर सैनिकों को सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं को उनकी असाधारण बहादुरी, कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण और राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवा के लिए सम्मान मिला है।
वेस्टर्न कमांड के जीओसीइनसी लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडुरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान 25 अधिकारियों, दो जूनियर कमीशनड अधिकारियों, छह अन्य रैंक को सम्मान दिया गया। भारतीय सेना की चौबीस बटालियनों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनिट प्रशंसा पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान हर बहादुर सैनिक की अदम्य साहस और उत्कृष्ठ सेवाओं के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में सेना कमांडर द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया गया।
बंदूकें, टैंक और अन्य हथियारों सहित भारतीय सेना के आधुनिक हथियार प्रणालियों को प्रदर्शन में शामिल किया गया। स्टेशन और स्कूलों से बड़ी संख्या में परिवारों और छात्रों ने हिस्सा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल ने पुरस्कार विजेताओं और परिजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं के अनुसार राष्ट्र की सेवा में सम्मान अर्जित किया है। अदम्य साहस, अजेय संकल्प और निस्वार्थ बलिदान वास्तव में प्रशंसनीय है।