फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गीता भवन जम्मू से मंगाए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा में रावण का पुतला देखते बच्चे।
अखनूर। कस्बे में इस बार श्री रामलीला कमेटी ने दशहरा तैयारी विशेष रूप से की है। इसमें बुधवार को कामेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकली जाएगी। जो विभिन्न बाजारों से होकर निकलेगी। इसके आगे हनुमान सेना नाचते गाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाती रहेगी। वहीं इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले गीता मंदिर जम्मू से मंगाए गए हैं। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट पर पुतले दहन किए जाएंगे। इसमें रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में दो सौ साल से अखनूर में मुख्य रूप में दशहरा पर्व मनाया जाता है, जिसमें अखनूर, ज्यौड़िया, चौकी चौहरा, परगवाल, सौहल सहित अन्य क्षेत्र के लोग पुतले दहन देखने आते हैं। इस पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं, जिसमें एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दशहरा मैदान का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष बृजपाल मेहता ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन नहीं होने पर दशहरा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। जो चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट पर होने जा रहा है। दशहरा पर्व खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार बब्बी पंडित ने बताया कि अखनूर दशहरा पर्व दो साल से मनाया जाता रहा है, जिसमें समाज का हर समुदाय भाग लेता रहा है। हर साल रामलीला मंचन और दशहरा पर्व मनाने का इंतजार रहता है।
कमेटी के महासचिव मोहन सिंह ने बताया कि इस बार तीनों पुतलों को जम्मू गीता मंदिर से मंगाया गया है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व का हर वर्ष इंतजार रहता है, जिसमें शोभायात्रा से लेकर आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी नाच गाना भी आकर्षण का केंद्र रहता है।
-----
आरएस पुरा में दो स्थानों पर होगा दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में इस बार दो स्थानों पर दंगल का आयोजन किया जाएगा। बाना सिंह स्टेडियम में दंगल का आयोजन करने के साथ जनसभा के मैदान पर दशहरा होगा। मंगलवार को रावण मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले बनाए जाने के साथ अंतिम तैयारियां की गई।
कारीगरों द्वारा पुतले बनाते हुए देख अभिभावकों को साथ काफी संख्या में पहुंचे बच्चे भी गदगद हुए। स्थानीय प्रशासन की ओर से अधिक भीड़ होने पर इसके लिए बेहतर प्रबंध किए जा रहे है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके। दशहरा कमेटी के चेयरमैन अशोक फेजो व प्रधान सरदार जवाहर सिंह ने बताया कि जाट सभा मैदान पर दशहरा कराए जाने के साथ दंगल भी किया जाएगा। दंगल में सोनीपत, पंजाब के पहलवान विजय व ईरान के होदी पहलवान के मध्य मुख्य मुकाबला होगा।
----
सांबा के बाजारों को खूब सजाया गया
दशहरे को लेकर दिन भर बाजारों में बनी रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विजय दशमी के लिए कस्बे के बाजारों को खूब सजाया जा रहा है। दो मंडियों में रामलीला का आयोजन किया जाता है। दोनों क्लब की ओर से बड़ी आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं। जो देखते ही बनती हैं।
मंडी थलोरा की झांकी अपनी मंडी से शुरू होती है। जो चोहाटा, डंसाला मंडी, पुराने बाजार, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग बाजार, मुख्य चौक हाईवे से होते हुए रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में पहुंचती है। वहां रावण के पुतले का दहन किया जाता है। वहीं कैली मंडी की झांकी कैली मंडी से शुरू होकर मंडियों से होते हुए पुराने बाजार, चौहाटा चौक, महाराजा हरि सिंह चौक, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग बाजार, मुख्य चौक हाईवे से होते हुए बॉर्डर मार्ग से ब्वॉयज हासस स्कूल के मैदान पहुंचती है। जहां पुतलों का दाहन किया जाता है। इस दौरान पुलिस की ओर से लोगों की आवाजाही को भी अन्य मार्गों से भेजा जाता है। पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

दोनों क्लब अलग प्रकार की झांकियां निकालते हैं। पंजाब से भी कलाकारों को निमंत्रण दिया जाता है। जो अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। जमकर आतिशबाजी की जाती है। पंजाबी कलाकार अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब, सनूरा, घगवाल आदि में दशहरा पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed