ज्यौड़ियां। खौड़ में सैनिक समाज सभा की तरफ से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल व अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण संघ पीएल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सभा के अध्यक्ष सीडी शर्मा की देखरेख में किया गया। सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी ने कहा कि आज हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए पांच परिवारों को सम्मान दिया है। शहीदों की शहादत को याद करते हुए नमन किया है। पीएल चौधरी ने सभा के लोगों को अपनी संस्था एकता और भाईचारे से चलाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर फरजूल सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव मनहास, कैप्टन सुखदेव सिंह, सुबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त सैनिक उपस्थित रहे। संवाद