फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

परगवाल में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया

विज्ञापन
cultural
परगवाल। परगवाल की मोलू बटालियन ने शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेना के अधिकारी, प्रधानाचार्या नीतू गंडोत्रा समेत कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी ने छात्रों को आतंकवाद से हुई शक्ति और विनाश के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकवाद देश के लिए घातक है। हमें विघटनकारी शक्तियों और हिंसात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। हमारा देश वर्षों से आतंकवाद का सामना करता आ रहा है। मुंबई के ताज होटल, संसद और पुलवामा हमला ऐसी आतंकवादी घटनाएं हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। अब समय आ गया है कि हमें इस तरह की शक्तियों का डटकर के विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे इस प्रकार की हिंसा को बढ़ावा देने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करेंगे, और देश में शांति व सद्भाव बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त कोई व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर चित्रकला एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सेना की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed