फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

विश्व महिला सशक्तीकरण पर हुए कार्यक्रम में सेना की महिला अफसर शामिल

विज्ञापन
cultural
अखनूर में हुए कार्यक्रम में शामिल महिला सैन्य अफसर।
अखनूर। पंचायत अंबारां में सरपंच रेवती शर्मा की अध्यक्षता में विश्व महिला सशक्तीकरण पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेना की 11 गोरखा रेजिमेंट की तरफ से महिला ऑफिसर भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। सेना की महिला अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं को खुद की आजीविका कमाने के लिए लघु उद्योग खोलने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला वर्ग को सिलाई कढ़ाई, डेयरी आदि काम खोलने के बारे में जानकारी दी। सरपंच रेवती शर्मा ने कहा कि आज नारी शक्ति हर काम में अग्रसर है। कल्पना चावला ने जहां आसमान की बुलंदियों को छुआ। वहीं प्रतिभा पाटिल ने सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के राष्ट्रपति पद को, राजनीति, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग आदि में महिला अग्रणी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आरती पवार, रविया खजूरिया, अनु पवार, आरती पवॉर, वंदना शर्मा, रेनू शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed