फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

चिब बिरादरी की मेल में शामिल हुए पचास हजार लोग

विज्ञापन
cultural
आल इंडिया चिब बिरादरी की मेल मौजूद सदस्य।
ज्यौड़ियां। गांव नड स्थित बाबा धर्म चंद देवस्थान पर रविवार को आल इंडिया चिब बिरादरी की मेल हर्षोल्लास से मनाई गई। मेल में पचास हजार से भी अधिक लोगों ने देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मेल का आयोजन कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

देवस्थान कमेटी की तरफ से मेल को सफल बनाने के लिए अच्छे बंदोबस्त किये गए, ताकि बाबा के दर्शन करने के लिये परेशानी न आए। मेल की शुरुआत सुबह सात बजे हवन यज्ञ के साथ हुई। मेल में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पठानकोट से लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने एकता और भाईचारे को दर्शाते हुए बाबा धर्म चंद के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देव स्थान कमेटी के उपप्रधान मदन सिंह चिब ने बताया कि मेल को सफल बनाने के लिए बिरादरी के लोग एकता और भाईचारे से काम करते हैं। सुबह से जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक ऐसा ही चलता रहा। कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने बताया इतने बड़ी मेल को सफल बनाना बाबा का आशीर्वाद और बिरादरी की आपसी एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेल में किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह, सेवानिवृत्त मास्टर रछपाल सिंह चिब के साथ-साथ अन्य कई बिरादरियों के लोग व क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची। इस मौके पर पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब व डोगरा सदर सभा खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ, समाजसेवी डॉक्टर पुरुषोत्तम भगत, एसएसपी मोहन लाल, भाजपा युवा नेता विकास शर्मा, सेवानिवृत्त सूबेदार जगदेव सिंह चिब, लेक्चरर जगदेव सिंह चिब, कमल सिंह चिब, प्रेम सिंह चिब, मास्टर गार सिंह, नायब सरपंच सोनू चिब, पवन सिंह चिब, राज सिंह चिब, लब्बू सिंह सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed