परगवाल। हर साल की तरह इस बार भी 25 मार्च को परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए निकले वाली पैदल यात्रा से सीमा क्षेत्र में शनिवार को नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी की तरह से एक झांकी निकाली गई। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
झांकी ढोल नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ परगवाल मंदिर से शुरू हुई जो गांव गुढ़ा मन्हासां, देवरा, तकवाल सजवाल, गवाढ, रंगपुर, हमीरपुर कोना, भलवाल मोलू, भलवाल भरत, नरसिंह पूरा, छन्नी ताना, जमना वेला, राजपूरा, पिंडी, फकवारी से निकलते हुए परगवाल पहुंची। झांकी का क्षेत्र के सभी गांवों में माता के जयकारों से स्वागत हुआ। झांकी का मुख्य आकर्षण शिवजी और माता कालका का तांडव नृत्य रहा। जो लोगों को खूब भाया। वहीं कमेटी की तरफ से बताया गया कि जो भी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार पैदल जाना चाहता है वह 25 मार्च को सुबह 5 बजे परगवाल के मुख्य चौक में पहुंच जाए खाने पीने और रहने की व्यवस्था कमेटी की तरह से होगी। संवाद