{"_id":"6171c4ae02d8971e20600dcf","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu246299058","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर रजत कुमार को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर रजत कुमार को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में 21 अक्तूबर 2018 को दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले पलांवाला गांव के सपूत रजत कुमार वासन श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेना, परिवार के सदस्य और लोग शामिल हुए।
शहीद रजत कुमार भारतीय सेना की आठ जैकलाई में थे। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सेना की कुमाऊ रेजीमेंट के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों ने भी भाग लिया। श्रद्धांजलि देते समय शहीद के परिजनों की आंखें नम हो गईं। हालांकि उन्हें गर्व महसूस हो रहा था कि सरहद पर तैनात रहकर उनका सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ।
शहीद की मां सवर्णों देवी तथा पिता रतन कुमार ने कहा कि उन्हें बेटे की कमी तो खलती है, लेकिन गर्व भी है। इस मौके पर रिटायर्ड सूबेदार गुलबदन सिंह, सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, कैप्टन परषोतम सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।