{"_id":"60d6245e8ebc3e32e34fb4dc","slug":"cultural-akhnoor-news-jmu23812133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमलाल में छबील और भंडारे लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमलाल में छबील और भंडारे लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव चक मलाल के मुख्य चौक पर लोगों की तरफ से शुक्रवार छबील तथा भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में राहगीरों ने प्यास बुझाई और प्रसाद ग्रहण किया। छबील मुख्य चौक पर पेट्रोल पंप के नजदीक लगाई गई। इसको सफल बनाने में कई युवाओं ने सेवाएं दीं। युवाओं ने बताया कि वह हर साल छबील और भंडारा लगाते हैं। उधर गांव भलवाल ब्राह्मणा में भंडारा लगाया गया। जहां गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन गांव के लोगों की तरफ से किया गया।
आल पंचायत कांफ्रेंस की तरफ से छबील लगाई
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को आल पंचायत कांफ्रेंस की तरफ से लोगों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस कारण हमने पानी की छबील लगाई है। ताकि लोग ठंडा पानी पीने के बाद अपने अपने गंतव्य को जाएं। इस मौके पर कान्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सरपंच राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच सुजीत सिंह चाढ़क, सरपंच विभीषण सिंह, सुशील कुमार, शिव शर्मा मौजूद रहे। संवाद