फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cukture

नवरात्र

विज्ञापन
cukture
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात का माता वैष्णो देवी की यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से 15 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू संभाग में लगी पाबंदियों में एक सप्ताह के भीतर ढील दे दी गई थी।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनवरी में श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक थी जो फ रवरी में गिर कर 2.69 लाख रह गई थी। पुलवामा में जैश आतंकियों की ओर से सीआरपीएफ कानवाय पर किए गए फिदायीन हमले और उसके बाद के घटनाक्रम के कारण मार्च में केवल 4.62 लाख श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए। अप्रैल में 690893, मई में 807125, जून में 1159715 व जुलाई में 845071 लोग दर्शन को पहुंचे। अगस्त में अमरनाथ यात्रियों तथा पर्यटकों को घाटी से वापस जाने की राज्य सरकार की एडवाइजरी के बाद यात्रा में कमी आई और 602088 लोग ही पहुंचे। सितंबर में 656157 भक्तों ने मत्था टेका।
विज्ञापन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृह विभाग द्वारा जारी परामर्श 10 अक्तूबर से वापस लेने का निर्देश दिया है, जिसमें दो अगस्त को पर्यटकों तथा अमरनाथ यात्रियों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया था। वैष्णो देवी गुफ ा के प्रवेश स्थान पर स्वर्ण द्वार बनाया गया है जिस पर देवी दुर्गा की नौ छवियां अंकित हैं। इसके अलावा हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन भी इस वर्ष नवरात्र के आकर्षण का केंद्र रही। कहा जा रहा है कि इन सब वजहों से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नवरात्र में रोजाना पहुंचे साढ़े 40 हजार भक्त
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 62.71 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इनमें से 364643 श्रद्धालुओं ने नवरात्र में देवी के दर्शन किए यानी रोजाना साढ़े 40 हजार भक्त पहुंचे। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना 1986 में की गई थी तब से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 1986 में 13.86 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे जो वर्ष 2012 में 1.04 करोड़ तक के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई थी। वर्ष 2017 में 3.07 लाख व 2018 में 3.20 लाख भक्त नवरात्र के दौरान पहुंचे थे।
----
माता वैष्णो देवी के भक्त
2012 1.04 करोड़
2013 93.24 लाख
2014 78.03 लाख
2015 77.76 लाख
2016 77.23 लाख
2017 81.78 लाख
2018 85.87 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed