{"_id":"64c42c227cd4c6abdb0f7d64","slug":"cu-post-graduation-jammu-news-c-10-jam1008-170544-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में पीजी में दाखिले के लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। 8 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तारीख होगी। निर्धारित तिथि के भीतर सीयूईटी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को पंजीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।
दाखिले के लिए एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा ली गई थी। प्रवेश परीक्षा के परिमाण की मेरिट सूची प्रवेश समिति के पास पहुंच चुकी है। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। पंजीकरण पूरे होने के बाद छात्रों की सूची को संबंधित विभागों के पास भेजा जाएगा। यहां उन्हें मेरिट के हिसाब से काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से फीस जमा करवाने की जो तारीख दी जाएगी। उसके मुताबिक ही छात्र को दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
छात्रों को दाखिले के लिए सतर्क रहना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें नियमित विश्वविद्यालय की साइट पर विजिट करना होगा। वहीं, स्नातक में दाखिले के लिए भी पंजीकरण की तारीख 30 जुलाई तक बढ़ाई गई है। छात्रों को लाभ देने के लिए प्रवेश समिति ने पंजीकरण की तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीयू कश्मीर में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण की तारीख 31 तक
केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये पंजीकरण शुल्क भरना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद काउंसलिंग शुरू की जाएगी।