{"_id":"64bd81b8225498d55106e416","slug":"cu-pg-admission-result-list-waiting-jammu-news-c-10-jam1008-167213-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीयू में पीजी दाखिले के लिए परिणाम सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीयू में पीजी दाखिले के लिए परिणाम सूची का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में पीजी दाखिले के लिए एनटीए की परिणाम सूची का इंतजार है। दो दिन में सूची आने की उम्मीद जताई जा रही है। एडमिशन के नोडल अधिकारी ने कहा कि परिणाम जारी हो चुका है। दो दिनों में सूची आ जाएगी। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। दाखिला प्रक्रिया में ज्यादा विलंब नहीं होगा।
विगत वर्ष की तरह इस बार भी एनटीए ने यूजी व पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ली है। पीजी में करीब 520 सीटें भरी जानी है। यूजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 27 जुलाई अंतिम तारीख से पहले रविवार तक 2000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया। अभ्यर्थियों की मांग पर तारीख को आगे बढ़ाने का प्रावधान है। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में 30 जुलाई तक स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख तक आवेदन करने का मौका दिया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग समेत बीएससी व बीए डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश दिए जाने हैं।
सीयू, एसएमवीडीयू और स्कॉस्ट को छोड़ सभी संस्थान अधिसूचना के इंतजार में
केंद्रीय विश्वविद्यालय, एसएमवीडीयू और स्कॉस्ट को छोड़कर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों में यूजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं सकी। संस्थान उच्च शिक्षा विभाग की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से परिणाम जारी किए हुए कई दिन बीत चुके हैं। संस्थानों के उच्च अधिकारियों के अनुसार जल्द अधिसूचना जारी हो सकती है। इस बार सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिले किए जाएंगे।