फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CU Jammu: 66949 students will take the exam for admission in graduation in Central University of Jammu

CU Jammu: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक में प्रवेश के लिए 66949 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 07 Apr 2023 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 01:48 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 30 मार्च तक थी। इस बार 66949 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
CU Jammu: 66949 students will take the exam for admission in graduation in Central University of Jammu
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 30 मार्च तक थी। इस बार 66949 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। एकीकृत जीव विज्ञान में 40 सीटों के लिए 13186, एकीकृत भौतिक विज्ञान की 40 सीटों के लिए 10979, अर्थशास्त्र में एकीकृत कोर्स की 40 सीटों के लिए 3115, एकीकृत रसायनिक विज्ञान की 40 सीटों के लिए 10216, वनस्पति विज्ञान की 40 सीटों के लिए 10286, एकीकृत बीएबीएड कोर्स की 50 सीटों के लिए 9047, बीवॉक टूरिज्म मैनेजमेंट की 30 सीटों के लिए 3813, बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट की 30 सीटों के लिए 2578, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनांशियल सर्विसेज की 30 सीटों के लिए 3729 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


विगत वर्षों की बजाए इस बार प्रवेश के लिए छात्रों में कड़ी स्पर्धा होगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि एनटीए की ओर से लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है, जो सीबीटी मोड से होगी। परीक्षा से पहले ही एनटीए की साइट पर प्रवेश पत्र अप्लोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि नियमित साइट देखते रहें। एनटीए की ओर से कोई एसएमएस आता है तो उस पर भी गौर करें। विभिन्नि प्रकार की संबंधित जानकारियां ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का प्रावधान है, ताकि उन्हें परीक्षा के बारे कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने कहा कि आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है। अब एनटीए की ओर से निर्धारित तारीख के अनुसार परीक्षा विभिन्न तारीखों पर आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस बार 66949 अभ्यर्थी स्नातक व एकीकृत डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। पिछले सालों की तुलना में आवेदकों ग्राफ चढ़ता नजर आया है। - प्रो. सूरम सिंह, परीक्षा नियंत्रक केंद्रीय विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed