{"_id":"667c1447035929e4bd05537b","slug":"crs-dinesh-chand-deshwal-inspected-reasi-to-sangaldan-railway-line-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीआरएस ने की पूजा, संगलदान रेलमार्ग का किया निरिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीआरएस ने की पूजा, संगलदान रेलमार्ग का किया निरिक्षण
Wed, 26 Jun 2024 06:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:45 PM IST
सार
सीआरएस दिनेश चंद देशवाल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन रियासी पर पहुंचकर वहां पर विधिवत तरीके से पूजन किया। इसके बाद ट्रॉली में सवार होकर उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत रियासी से संगलदान रेलमार्ग का निरक्षण किया।
विज्ञापन
रेलमार्ग का निरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी दिनेश चंद देशवाल ने बुधवार को रियासी से संगलदान के लगभग 46 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निरक्षण किया। इस दौरान सीआरएस ने ट्रॉली में बैठ कर निरक्षण किया। उन के साथ डीसी रियासी विशेष पाल महाजन के अलावा रेलवे के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सीआरएस के बुधवार को रेल ट्रैक के निरक्षण के साथ ही कश्मीर घाटी से ट्रेन मार्ग जुड़ने की संभावनाएं और ज्यादा प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
सीआरएस दिनेश चंद देशवाल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन रियासी में पहुंचकर वहां पर विधिवत तरीके से पूजन किया। इसके बाद ट्रॉली में सवार होकर उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत रियासी से संगलदान रेलमार्ग का निरक्षण किया। सीआरएस ने बताया कि यह तकनीकी निरक्षण तीन दिनों तक चलेगा उक्त मार्ग पर परियोजना अंतिम चरण में है। मार्ग का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए भी विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन