फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crpf vechile road accidnet in udhampur khairi mod

J&K: उधमपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से CRPF के 6 जवान घायल

Sat, 23 Dec 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 23 Dec 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
crpf vechile road accidnet in udhampur khairi mod
ACCIDENT - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के खैरी मोड़ के निकट सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात सीआरपीएफ की 98 बटालियन के जवान जायलो गाड़ी से सवार हो कर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन आ रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार होने के कारण कार से चालक का नियंत्रण खो गया और कार गहरे खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल नौ जवान सवार थे जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल हो गए सभी का उधमपुर जिला अस्तपाल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


जबकि एक जवान की हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे जीएमसी रेफर कर दिया है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मौके से पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सभी जवान छुट्टी मिलने के बाद अपने अपने घर को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन से सभी की ट्रेन थी। हादसे में घायल जवानों में नरेश कुमार(हरियाणा), पुष्पेंद्र(राजस्थान), नरेश(राजस्थान), कुलदीप(राजस्थान), सतबीर सिंह(हरियाणा), लक्ष्मण(उत्तराखंड) शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed