फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF and BSF companies arrived Kathwa for security Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए अभेद सुरक्षा की तैयारी, कठुआ पहुंचीं सीआरपीएफ और बीएसएफ की कंपनियां

Tue, 18 Jun 2019 03:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
CRPF and BSF companies arrived Kathwa for security Amarnath yatra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर अब मात्र बारह दिन ही शेष हैं। एक ओर जहां गत तीन दिन से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लंगर लगाने वाली कमेटियों के लखनपुर तक पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा में खलल डालने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिल रहे इनपुट के बीच अभेद सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को बीएसएफ और सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां कठुआ पहुंच गईं। सुरक्षा पहरे को और कड़ा करने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती आने वाले दिनों में होने वाली है। दूसरी तरफ लंगर स्थलों की सुरक्षा को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर लखनपुर तक नेशनल हाईवे पर भी कड़ा सुरक्षा पहरा तैयार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही राज्य के मौजूदा हालात और संवेदनशीतला को देखते हुए अतिरिक्त चौकसी बरतने की तैयारी है। मंगलवार से लखनपुर से बाबा बर्फानी के सेवादार लंगर कमेटियों को रवाना करने से पूर्व ही नेशनल हाईवे समेत अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले इलाके बीएसएफ, सीआरपीएफ और सेना के हवाले होंगे। सुरक्षा के फुल प्रूफ इंतजामों के बीच हाईवे पर भी निगरानी कड़ी रहेगी।  
विज्ञापन


क्यूआरटी के साथ सेना भी फ्रंट लाइन में तैयार
नेशनल हाईवे से लेकर इससे सटे इलाकों और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी इस बार पुलिस के साथ साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना संभालने वाले हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्यूआरटी और एडिशनल रिस्पांस टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है। हाईवे से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी भी अतिरिक्त सुरक्षा बल करेंगे। कुल मिलाकर सुरक्षा के थ्री टियर इंतजाम होंगे, जिसके बीच श्री अमरनाथ यात्रा को शांति पूर्वक ढंग से पूरा करवाया जाएगा। बताया कि हाईवे पर गुजरने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों के साथ ही लंगर स्थलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सेना भी इस बार फ्रंट लाइन पर अर्धसैनिक बलों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा तक सुरक्षा बंदोबस्त संभालने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed