फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crowds of people gathered after the opening of shops after 34 hours

34 घंटे बाद दुकानें खुलते ही उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
Crowds of people gathered after the opening of shops after 34 hours
रियासी। रियासी में 34 घंटे के कर्फ्यू के बाद बाद नगर के मुख्य बाजार में काफी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ी। वहीं, मंगलवार को म्यूनिसिपल कमेटी अधीन आने वाली दुकानें बंद रखगीं, लेकिन बुधवार को बाजार खुलने पर दोबारा से भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस से नियमित रूप से गश्त लगाने की अपील की है, ताकि कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जा सके। सोमवार को कोराना कर्फ्यू के चलते 34 घंटे बाद दुकानें खोलीं गईं। मौजूदा समय में शादी समारोह का सीजन जारी है, जिस कारण खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मास्क तो पहन रखे थे, लेकिन सामाजिक दूरी के नियम की जमकर अवहेलना की। मुख्य बाजार की कई दुकानों पर भीड़ लगी रही। बस अड्डे पर बने शॉपिंग कांपलेक्स में भी लोग वाहनों के इंतजार में एक-दूसरे के साथ सट कर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed