फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Crowds of devotees throng to Maa Vaishno Darbar

मां वैष्णो दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे मइया के जयकारे

विज्ञापन
Crowds of devotees throng to Maa Vaishno Darbar
माता वैष्‍णो देवी भवन में की गई रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट। - फोटो : NOIDA
कटड़ा। शरदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे। वहीं पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चॉपर सेवा का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

नवरात्र पर मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार सजाया गया है। फूलों और फलों से दर्शनी ड्योढ़ी से लेकर भवन तक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी लाइटों से भवन की छटा हर ओर दिख रही है। नवरात्र के दूसरे दिन देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार जहां नवरात्र के पहले दिन शनिवार को चार हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं दूसरे दिन रविवार को शाम सात बजे तक ही तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की तरफ प्रस्थान कर चुके थे। रात में भी श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी रही। वहीं कई लोगों ने चॉपर सेवा का भी आनंद लिया। वहीं नवरात्र को देखते हुए कटड़ा से लेकर भवन तक सुरक्षा के प्रख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed