{"_id":"5c95d453bdec22143a67e8c4","slug":"criminal-arrested-under-public-security-act-in-rajouri-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजौरी में कुख्यात अपराधी जन सुरक्षा कानून के तहत एक अपराधी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में कुख्यात अपराधी जन सुरक्षा कानून के तहत एक अपराधी गिरफ्तार
Sat, 23 Mar 2019 12:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक कुख्यात अपराधी को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राजौरी के जिला पुलिस ने अपराधी की हिरासत का डॉजियर तैयार करके इसे जिला मजिस्ट्रेट के पास जमा किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट ने कुख्यात अपराधी को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लेने का आदेश दिया। इसके बाद राजौरी पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार को अपराधी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी हारून राशिद को जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद किया गया है। वह सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और राजौरी पुलिस थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मनहास ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर की पुलिस गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और शीघ्र ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन