फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yotuh fell from the fourth floor of hotel dies

होटल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Mon, 16 Feb 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Feb 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
yotuh fell from the fourth floor of hotel dies

जम्मू के नवाबाद थाना अंतर्गत संत मार्केट, ज्यूल चौक स्थित एक होटल की चार मंजिल से गिरने पर एक युवक (27) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिली तो मृतक के साथ कमरे में ठहरे युवक को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस उसे साथ अपने थाने ले गई है। दूसरी ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


नवाबाद पुलिस को सूचना मिली कि ज्यूल संत मार्केट के एक होटल की चार मंजिल युवक गिर गया है उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जाकर देखा तो जमीन पर युवक का शव पड़ा था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसके साथ 116 नंबर कमरे में ठहरे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जोकि भद्रवाह, डोडा का रहने वाला है। पुलिस ने जांच की थी, कमरे की खिड़की खुली मिली है।
विज्ञापन


अभी तक यह भी अंदाज लगाया जा रहा है कि शायद युवक खिड़की से नीचे गिर गया है, लेकिन कमरे में रुके साथी के बार-बार हाथ छुड़ाकर भागने से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट और नीले रंग का पायजामा है। उसी होटल के 117 नंबर कमरे में तीन अन्य लोग भी ठहरे थे, जिनकी रजिस्टर पर कोई एंट्री नहीं हुई है। पुलिस ने तीनों के नाम पते, लिखने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिना एंट्री 117 नंबर कमरे में ठहरे युवक शराब पी रहे थे। एसएचओ करण चलोत्रा के मुताबिक साथी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद ही कोई बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। होटल के आसपास रहने वाले लोग भी इक्ट्ठा हो गए हैं। होटल के अधिकतर कर्मियों ने भी शराब पी रखी थी। पुलिस ने सभी कर्मचारियों को सुबह थाने बुलाया है। इसके साथ ही मरने वाले के कमरे को लॉक कर दिया गया है।

बस से गिरकर यात्री की मौत
कठुआ में यात्री बस से गिरकर व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक ओमकार (46) चड़वाल का निवासी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू से बसोहली जा रही बस (जेके02बीए-0995) में सवार ओमकार बसंतपुर इलाके के नजदीक बस से गिर गया।

ओमकार बस के दरवाजे के पास ही खड़ा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे गिर गया। चालक ने फौरन बस को रोक दिया। खून से लथपथ घायल को अस्पताल शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई। बस में सवार मुसाफिर और स्थानीय लोग भी हादसे से स्तब्ध हो गए। बसंतपुर से लखनपुर और फिर कठुआ पहुंचाए गए ओमकार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया इस हादसे का कारण मृतक द्वारा चलती बस के दरवाजे के पास जाकर बाहर थूकने का प्रयास माना जा रहा है, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बावजूद तफ्तीश की जा रही है। उधर हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में बदहवासी छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed