पैसे निकलवाने के बहाने से विवाहिता संग बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी में पैसे निकलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान आजम हुसैन निवासी छावा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है।
'तुम्हारे पति ने पैसे भेजे हैं'
वीरवार को आजम ने उससे कहा कि उसके पति ने उसके लिए पैसे भेजे हैं और वह उन्हें निकलवाने के लिए उसके साथ बकोरी चले। महिला उसके साथ चली गई।
आजम ने एक सुनसान जगह देखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत राजोरी पुलिस स्टेशन में की। यहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
12वीं कक्षा का छात्र लापता
राजोरी के खेवरा का रहने वाली 12वीं कक्षा का एक छात्र करीब पांच दिनों से लापता है। छात्र के परिवार वालों ने पुलिस में अपने बेटे के लापता होने का मामला दर्ज करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र वजीर हुसैन पिछले शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर बाद आस पास के सभी छात्र अपने अपने घर पहुंच गए, लेकिन आरिफ घर नहीं पहुंचा।
परिवारवालों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। छात्र का कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।