{"_id":"602a022ed83a3a6fc0787235","slug":"woman-squadron-leader-accused-of-molesting-air-force-wing-commander-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः एयरफोर्स विंग कमांडर पर महिला स्क्वाड्रन लीडर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ये बात भी कही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः एयरफोर्स विंग कमांडर पर महिला स्क्वाड्रन लीडर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ये बात भी कही
Mon, 15 Feb 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
सतवारी एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक विंग कमांडर पर महिला स्क्वाड्रन लीडर ने छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया है। महिला अफसर ने शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सतवारी पुलिस थाने के एसएचओ निशांत गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
महिला अफसर ने शिकायत दी कि वह अक्तूबर, 2020 से जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है, उनके विंग कमांडर ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। आरोप है कि विंग कमांडर ने उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं। कई पार्टियों में बुलाया गया, जहां गलत हरकतें की गईं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उनके पति की तैनाती दूसरे प्रदेश में है और उनका डेढ़ साल का बच्चा है। उसने विंग कमांडर से पति के पास जाने के लिए अवकाश मांगा, लेकिन कमांडर ने छुट्टी मंजूर नहीं की। महिला अफसर ने इस मामले में कोर्ट में भी याचिका दायक कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश