{"_id":"58348b1f4f1c1b262413b59c","slug":"violence-protest-in-kashmirr-valleyy","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में उपद्रवियों ने दो आटो फूंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीनगर में उपद्रवियों ने दो आटो फूंके
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : File Photo
घाटी में मंगलवार को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में उपद्रवियों ने दो आटो फूंक दिए। मोटरसाइकिल पर आए उपद्रवी आटो जलाकर भाग निकले। इसके साथ ही देर शाम बिजबिहाड़ा के बटिंगू इलाके में पत्थरबाजी में तीन साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
बटिंगू में उपद्रवियों ने दो ट्रकों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अनंतनाग के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर बच्ची सारिका जान को स्किम्स रेफर कर दिया गया है।
उधर, घाटी में सामान्य जनजीवन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। सड़कों पर कम संख्या में वाहन दिखे। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। टीआरसी तथा सिविल लाइंस इलाके में निजी वाहन और आटो चलते देखे गए, लेकिन सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। हालांकि, शहर के बाहरी इलाकों में मिनी बस चलते देखे गए। सिविल लाइंस इलाके में कुछ देर के लिए मिनी बस सड़कों पर दिखे।