{"_id":"0f6a462f32a62bd0f3b9aa7710a92ee4","slug":"vehicle-fall-into-deep-garg-9-ingred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिरा, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिरा, नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर मोड़ क्षेत्र में श्रीनगर से जम्मू आ रही तवेरा गाड़ी खाई में गिर गई। करीब 50 फीट नीचे गिरी तवेरा में नौ लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। इनमें से पांच गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय सीआरपीएफ के जवानों ने सभी नौ घायलों को खाई से निकाला। गंभीर रूप से घायलों में नंद मिश्रा (65) निवास बिहार, सुधांशु सरकार निवासी वेस्ट बंगाल, दिनेश कुमार, अब्दुल मजीद भट निवासी काजीगुंड और यशोदा देवी निवासी बिहार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआरपीएफ के कमांडेंट पीवी सुंदरम के साथ जवानों ने राहत कार्य शुरू किया। तवेरा गाड़ी को भी स्थानीय प्रशासन की मदद से देर शाम बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बट्टल बालियां के नजदीक बाइक स्लीप करने से एक युवक घायल हो गया। घायल नरेश कुमार निवासी बट्टल बालियां को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।