{"_id":"771037e788fd7796c8a276e6054fd535","slug":"vehicle-caught-fire-at-arnia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों भरे वाहन में लगी आग, सभी सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियों भरे वाहन में लगी आग, सभी सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
विज्ञापन
अरनिया कसबे में बुधवार को पराली से भरे एक वाहन में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक वाहन जलकर राख हो गया था। वहीं हादसे में वाहन सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुज्जर समुदाय के लोग सीमावर्ती गांव कोटली काजियां के खेतों से एक वाहन में पराली भरकर ले जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वाहन खेत से बाहर निकला वैसे ही ऊपर से गुजरे बिजली के तार से निकली चिंगारी पराली पर आ गिरी और आग लग गई।
विज्ञापन
जैसे ही वाहन सवार लोगों की नजर आग पर पड़ी उन्होंने वाहन से उतर कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके के पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को को दी।
विज्ञापन
जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू तब तक पूरा वाहन जलकर राख हो गया था। वहीं वाहन चालक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वे अपने मवेशियों के लिए पराली को ले जा रहे थे लेकिन वाहन में आग लगने से उनका भारी नुकसान हो गया।
गौरतलब है कि कंबाइन से धान की कटाई के बाद खेतों में पराली बच जाती है। जिन्हें लोग अपने मवेशियों के खाने के लिए ले जाते हैं।