{"_id":"56f778fe4f1c1b6731f14f1c","slug":"unidentified-vehicle-crushed-the-child-near-city-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्केयर मॉल के नजदीक अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी स्केयर मॉल के नजदीक अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:47 AM IST
सार
- सिटी स्केयर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेटाडोर के पीछे से आए किसी वाहन ने बच्चे को कुचला था, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबाद थाना के अंतर्गत सिटी स्केयर मॉल के नजदीक शनिवार की शाम को किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दस वर्ष के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके सीसीटीवी की फुटेज से सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सिटी स्केयर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बच्चे की कोई पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेटाडोर के पीछे से आए किसी वाहन ने बच्चे को कुचला था, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक बच्चा कीर्ति नगर का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
फिर पुलिस यह भी सोचने को मजबूर हो रही है कि अगर बच्चा कीर्ति नगर का रहने वाला है तो वह सिटी स्केयर कैसे पहुंचा। आईओ को सारे मामले में छानबीन करने में लगा दिया गया है।