फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   uncontrolled mini bus crashed in jammu and kashmir

जम्मू में अनियंत्रित मिनी बस पलटी, चालक फरार

Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled mini bus crashed in jammu and kashmir
दुर्धटनाग्रस्त वाहन - फोटो : File Photo
सतवारी थाना अंतर्गत मेन रोड पर शुक्रवार की शाम को एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सवारियों को हरकी खरोंचे आई, जिनमें से कुछेक को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मिनी बस के पहिये हवा में खड़े हो गए। कई घंटों तक मेन रोड पर होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर मिन्नी बस को सीधा करवाया। बताया जा रहा है कि मिनी बस का चालक घटना स्थल से फरार हो गया। बाड़ी ब्राह्मणा फैक्टरी नंबर चार से पंजतीर्थी के बीच चलने वाली मिनी बस जेके 02 एएन 7973 शुक्रवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


यह मिनी बस बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू की ओर आ रही थी। बस में सवार मुसाफिरों को हरकी खरोचें आई। अधिकतर सवारियां बमुश्किल से बस से बाहर निकली और खुद को संभाला। इसके अलावा चालक के केबिन में बैठी सवारियों को चोट आई। उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed