फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two hizb owg arrested

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिजबुल के दो OGW गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 12:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Two hizb owg arrested
arrest - फोटो : Demo Pic.
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने हिजबुल के दो ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) धर दबोचे। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


दोनों हाल में मारे गए हिजबुल कमांडर समीर अहमद वानी के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप  (एसओजी) द्वारा बुधवार देर रात सोपोर के अमरगढ़ इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान हिजबुल के दो ओजीडब्ल्यू दबोचे गए। इनकी पहचान शौकत अहमद भट और तनवीर अहमद डार के रूप में की गई है।

इनसे दो आरपीजी, तीन प्रेशर माइन, एक मोटोरोला सेट, एक मोटोरोला चार्जर, ढाई किलो की एक आईईडी रिमोट के साथ, एक रिमोट, एक वायरलेस एंटीना, दो यूबीजीएल ग्रेनेड के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।  पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इनसे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed