{"_id":"e68691d99566609ad9dd1fa7a770154e","slug":"two-groups-fought-fiercely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में जमकर हुई ढिशुम-ढिशुम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में जमकर हुई ढिशुम-ढिशुम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना के अंतर्गत वीरवार तड़के पुरानी मंडी में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। कुछ लोग जख्मी हुए तो पुलिस ने मेडिकल करवाकर दोनों तरफ के पक्षों की ओर से दी शिकायत पर काउंटर पर्चा लगाया है। इसके साथ ही मामले में जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुरानी मंडी निवासी निशा शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इलाके के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इलाका निवासी राजू और नरेश कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, दूसरे पक्ष की ओर से पुरानी मंडी निवासी राजेश गुप्ता ने भी शिकायत में बताया कि दूसरे ग्रुप के लोगों ने भी उन पर हमला किया और उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस ने इलाका निवासी रॉकी, कन्नू और अन्य पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन