फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic police personnel to be examined under 302

दोषी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर 302 के तहत जांच हो

Tue, 02 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
traffic police personnel to be examined under 302

भगवती नगर में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण मारे गए विद्यार्थी की मौत को लेकर सोमवार को कामर्स कालेज के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पुलिस जम्मू के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दफा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की जाए।

विज्ञापन


कामर्स कालेज यूनिट के प्रधान अंकुश राजपूत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शक्ति उप्पल, विशाल सिंह भानु, मानी गुप्ता, गौरव राजपूत, गौरव शर्मा, वरुण मन्हास, शिवम, विशाल वर्मा, आदित्य, दीपक थापा और अन्य कई विद्यार्थियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण ही मासूम विद्यार्थी को दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गवानी पड़ी है।
विज्ञापन


इसके लिए पूरी तरह से ट्रैफिक पुलिस ही जिम्मेवार है। पुलिस ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामूली धारा लगाकर केस दर्ज किया है। उनकी मांग है कि इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ दफा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की जाए, ताकि इनको सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आए दिन ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी विद्यार्थियों को परेशान कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस शहर में जाम की समस्या को हल करने में पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए विद्यार्थियों को परेशान करने का काम कर रही है।


विद्यार्थियों की पुलिस को चेतावनी है कि जल्द से जल्द दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दफा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच की जाए। अगर जल्द पुलिस ने इस कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में विद्यार्थी वर्ग इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed