{"_id":"230f57002e30efc6f77eb4eb40bebf3c","slug":"three-people-attempt-to-sucidev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में क्यों इतना जहर खा रहे हैं लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में क्यों इतना जहर खा रहे हैं लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास में बुधवार को तीन लोगों ने जहर निगल लिया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। पहले मामले में कलस कुलियां, आरएस पुरा के शाम शाह (25) ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
दूसरा मामला कोटली, मैन फतेह, आरएस पुरा में पेश आया। यहां रविंद्र सिंह (28) ने जहर खा लिया। जहर खाने का तीसरा मामला पखरी विजयपुर में सामने आया। यहां बलबीर सिंह (22) ने जहर खा लिया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से उन्हें भी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन