{"_id":"267a1a0f82cd3c2cee9e29b61bc0390f","slug":"three-injured-in-two-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में तीन घायल, एक जम्मू रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों में तीन घायल, एक जम्मू रेफर
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Oct 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर से सटे लोगेट मोड़ पर बाइक चला रहे तीस वर्षीय विक्की निवासी कुटयालपुर पंजाब का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
बारिश की वजह से गीली सड़क पर बाद दोपहर को बाइक फिसलने से हादसा हो गया। दो बजे हुए हादसे के तुरंत बाद विक्की को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वह बेहोशी की हालत में था। ऐसे में अस्पताल से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर छन्न अरोड़ियां इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पचास वर्षीय अशोक कुमार और पिचत्तर वर्षीय देसराज दोनों निवासी कटल ब्राहमणा घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाद दोपहर सवा तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया जाता है।