{"_id":"5bac317c5f97235c09da0d0915d9212e","slug":"theft-at-asi-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एएसआई के घर में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एएसआई के घर में लगाई सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे। शहर के जानीपुर इलाके में शुक्रवार को सुबह तड़के पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर के घर चोरों ने सेंध लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले तीन दिन में शहर में लगातार तीसरी चोरी की घटना है। जानकारी के अनुसार एएसआई राज कुमार भट्ट इस समय कश्मीर में कार्यरत हैं, जबकि उनका परिवार जानीपुर में रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बज जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए थे, तो चोरों ने घर में घुस कर सेंध लगाई। चोरों ने घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। कुछ नकदी भी चुरा ले गए। सुबह घर के लोगों ने उठकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। इसे बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मौके से जरूरी सबूत जुटाए। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिन से शहर में लगातार चोरियां हो रही है। पहले दिन गंग्याल, अगले दिन छन्न्नी और उसके अगले दिन एएसआई के घर चोरी हुई।
विज्ञापन
तपती गर्मी में चोरों की पौ-बारह
शहर में पुरानी चोरियों के मामलों को पुलिस सुलझा नहीं पाती कि नए मामले सामने आ जाते हैं। शहर में आए दिन होने वाली चोरियों का कारण पुलिस की सुस्ती और लगातार बढ़ रहा पारा है। पुलिस का ढांचा और कार्यप्रणाली चोरों को पकड़ने में नाकाफी साबित हो रही है। सूने घरों को देखकर चोर सेंध लगाकर निकल जाते हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर इंचार्ज एसएसपी राजीव पांडे से बात की गई तो वह संतुष्टि का जवाब नहीं दे पाए।
पुराने शहर में एक हफ्ते में दो बड़ी चोरियां हुई हैं। इनमें एक डाक्टर दंपति के घर 40 लाख और एक ड्राई फ्रूट की दुकान मालिक के घर से 50 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया। दोनों ही मामलों को अभी पुलिस सुलझा नहीं पाई है। इन चोरियों के बाद शहर के एक दर्जन चोरियों हो चुकी हैं।
इन मामलों को पुलिस सुलझा नहीं पा रही है। अभी दो दिन पहले गंग्याल में एकसाथ पांच घरों में चोरी हुई। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस पुराने मामलों को ही सुलझाए तो नई चोरियों पर अंकुश लग सकता है। शहर में बार बार चोरी होने की घटना के पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है, जिसको पकड़ने पर ही अंकुश लगेगा।