{"_id":"d1e085009e0f7b59e6781aabaa818a59","slug":"the-knife-stabbed-in-the-chest-of-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की ही छाती में घोंप दिया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की ही छाती में घोंप दिया चाकू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Nov 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरोटा थाना अंतर्गत पाटा खूह बरन के ईंट भट्ठे में शुक्रवार की सुबह एक मजदूर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। ईंट भट्ठा मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मजदूर वीर सिंह (32) के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
वीर सिंह की छाती और कान पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए गए थे। वह मूलरूप से बूटिया, तहसील जेजे पुरा, जिला जहांगीर छांबा, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर पिता के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वीर सिंह की हत्या करने वाला उसका ही दोस्त अमृत है। पुलिस ने अमृत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार है।
विज्ञापन
वीर सिंह के पिता हंसलाल के मुताबिक अमृत उसके बेटे के साथ काम करता था। वह उनके गांव बूटिया, छत्तीसगढ़ का ही रहने वाला है। श्रीनगर में भी दोनों एक साथ ही काम करते थे। जम्मू में वे पिछले एक साल से साथ काम कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक जांच करने पर मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। मृतक की पत्नी से पूछताछ करने पर कई बातें स्पष्ट हो रही हैं।
आरोपी ने वीर सिंह की पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमृत ने मौका पाकर वीरवार रात को ही वीर सिंह की हत्या कर दी थी।
सुबह होते ही वह फरार हो गया। वीर सिंह अपने पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ जम्मू में ईंट भट्टे के नजदीक ही झुग्गी बनाकर रह रहा था।