फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tenants would be given a list of FIR

किरायेदारों की सूची न दी तो होगी एफआईआर

Wed, 13 Aug 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tenants would be given a list of FIR
अगर किरायेदारों की सूची पुलिस थाने में मुहैया नहीं करवाई तो मकान मालिकों पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन


अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। कुछ माह पहले किरायदारों की पड़ताल शुरू की गई थी लेकिन बीच में किसी कारणवश यह कार्य अधर में लटक गया।

अब दोबारा से पुलिस की ओर से किरायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें पुलिस ने मकान मालिकों को संबंधित पुलिस चौकी आकर किरायदारों की जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर मकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक शहर के बहुत सारे इलाकों में लोग अपने घरों में कमरे किराये पर दे देते हैं लेकिन उनकी जानकारी सिर्फ अपने पास ही रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कोई आपराधिक घटना हो जाती है और अपराध में शामिल आदमी किसी के घर में किराये पर रह रहा होता है। घटना के बाद फरार होने पर उसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है।


ऐसे में मकान मालिकों को कई परेशानियां हो जाती हैं और कई पचड़ों में फंस जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मकान मालिकों को पुलिस ने हिदायतें दी हैं कि अपने किरायेदारों की सूचना नाम, पता, आदि दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed