{"_id":"4dc85d6aa0156af5a747615fdfdcda54","slug":"teenager-girl-was-abducted-4-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी मिली महिला समेत 4 अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी मिली महिला समेत 4 अरेस्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
कोतली शाह दुल्लाह आरएस पुरा में कुछ दिन पहले से अपहरण की गई किशोरी को जानीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों में नायब सरपंच और एक महिला भी शामिल है। अपहरण के लिए प्रयोग की गई गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला पहले से ही दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नायब सरपंच जगदीश राज और राज कुमारी ने अपने दो साथियों प्यारा लाल और शब्बीर अहमद के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने कोतली शाह दुल्लाह आरएस पुरा में एक घर के बाहर से कुछ दिन पहले किशोरी का अपहरण कर लिया था। किशोरी के अभिभावकों ने अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस सूचना को शहर के सभी थानों में दे दिया गया था। इसके बाद जानीपुर पुलिस के मुताबिक उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोगों को जानीपुर इलाके में देखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त तरीके से पता लगाया तो आरोपी अपहरणकर्ता निकले। पुलिस ने पुख्ता जगह पर छापामारी की और चारों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया।