फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   suspicious death of women in udhampur

ऊधमपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दो दिन पहले हुई थी मारपीट

Fri, 16 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊधमपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
suspicious death of women in udhampur
मृत देह - फोटो : Demo Pic.

पंचैरी के पुरानी पुत्ती क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का दो साल पहले विवाह हुआ था। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला के पिता रतन लाल ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी बेटी निशू देवी के साथ मारपीट की गई थी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। पुलिस द्वारा निशू के ससुराल वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम को अचानक निशू के पति सुरिंद्र कुमार का फोन आया कि उनकी बेटी की पीलिया के कारण जम्मू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। निशू के पिता ने कहा कि दो दिन पहले ही उसके साथ मारपीट हुई थी। इससे पहले भी दर्जनों बार निशू ने पुलिस में उसके साथ होने वाली मारपीट की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से मांग की है कि निशू की मौत का रहस्य सबके सामने आना चाहिए। पुलिस द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed