{"_id":"bd1e3d7e8077e3a1eb1b6719677171d0","slug":"student-of-class-eight-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा फंदे से झूलती मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं की छात्रा फंदे से झूलती मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
दोमाना थाना के अंतर्गत पाटा पलौड़ा इलाके में वीरवार को आठवीं की छात्रा अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलती मिली। पुलिस ने तानिया चिब (14) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। किशोरी के पिता नहीं हैं।
विज्ञापन
मां और एक बड़ा भाई है। भाई ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। जैसे-तैसे परिवार के लोग तानिया को डाक्टर बनाना चाहते थे लेकिन उनका सपना टूट गया। जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग रोजाना की तरह बुधवार की रात को खाना खाकर सो गए। मृतक तानिया के चाचा अकलपुर निवासी हरदीप सिंह के मुताबिक उन्हें भी फोन आया तो घटना की जानकारी सुनकर भागा चला आया।
विज्ञापन
उनके मुताबिक तानिया के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी भाभी, भतीजा और तानिया किराये के मकान में रह रहे थे। तानिया आठवीं कक्षा की छात्रा है। परिवार के लोगों के मुताबिक सुबह उठकर देखा तो तानिया पंखे से झूल रही थी। पुलिस को जानकारी मिली तो शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया।
विज्ञापन