फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Student arrested, accused of burning the national flag

J&K: तिरंगा जलाने का आरोपी छात्र गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Student arrested, accused of burning the national flag
आरोपी छात्र ग‌िरफ्तार - फोटो : demo
डेंटल कालेज में तिरंगा जलाने के मामले में पुलिस ने बीडीएस के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। राजोरी के रहने वाले इंजमाम खान को पक्का डंगा पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया है। वह शुक्रवार को कालेज से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी छात्र पर पुलिस ने 506 और 2/3 एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आरोपी छात्र एक पूर्व मंत्री का भांजा बताया जा रहा है। एसएचओ पक्का डंगा अजय भट्ट का कहना है कि पुलिस ने आरोपी छात्र को राजोरी से पकड़ा है।  गौरतलब है कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान आरोपी छात्र पर तिरंगा जलाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


घटना के बाद कॉलेज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ था, साथ ही अस्पताल में कामकाज ठप रखा गया। विद्यार्थियों ने हास्टल और कॉलेज में प्रदर्शन किया। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कालेज प्रशासन ने बीडीएस अंतिम वर्ष के छात्र इंजमाम खान को ब्वायज हास्टल से निष्कासित कर दिया था। एसएसपी जम्मू़ डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। मामला अगर सही पाया जाता है तो आरोपी छात्र पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed