फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Still no clue of missing girl ?from jammu

लव जिहाद: लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं

Tue, 25 Nov 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
Still no clue of missing girl ?from jammu

अभिभावकों और संगठनों की चेतावनी के बाद पुलिस को बरनई, बनतालाब से अगवा हुई युवती की तलाश के लिए ठोस कदम उठाने ही पड़ गए। दोमाना थाने के एसएचओ सहित स्टाफ के सदस्यों की टीमें गठित करके पुलिस पार्टियों को सोमवार श्रीनगर, रियासी और किश्तवाड़ के लिए रवाना कर दिया गया। युवती का फिलहाल कोई सुराग नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अभिभावकों ने दोमाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 नवंबर को उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला साहिल (रूसमान भट्ट) अगवा कर कश्मीर ले गया। बेटी की 12 दिसंबर को शादी होनी है।
विज्ञापन


इस बात से चिंतित अभिभावकों ने रविवार को आल पार्टी माइग्रेंट कोआर्डिनेशन कमेटी, कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ मिलकर प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसमें जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट और बजरंग दल के सदस्य भी कूद पड़े। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की असंतोषजनक कार्रवाई के खिलाफ हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्रम चौक जाने वाले मुख्य पुल को बंद करने की कोशिश में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया था। आधे घंटे की धक्का-मुक्की में यातायात बाधित भी हुआ। तब एसपी शिव कुमार चौहान और एसएसपी उत्तम चंद के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।


सोमवार को श्रीनगर, रियासी और किश्तवाड़ के लिए पुलिस पार्टियां युवती की तलाश में रवाना कर दी गईं। पुलिस का दावा है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed