{"_id":"746cc54745f3b7dab31548bb802d1395","slug":"stabbing-in-christmas-party-at-jhelam-resort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम रिसोर्ट की क्रिसमस पार्टी में चले चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झेलम रिसोर्ट की क्रिसमस पार्टी में चले चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहु प्लाजा स्थित झेलम रिसोर्ट में क्रिसमस पार्टी में वीरवार देर शाम दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पार्टी में शामिल अन्य युवक युवतियां भी डर के मारे वहां से निकल गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गांधी नगर के प्रांतीय अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद देर रात उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ गांधी नगर परमजीत सिंह ने बताया कि बाहु प्लाजा स्थित झेलम रिसोर्ट में क्रिसमस को लेकर पार्टी चल रही थी।
विज्ञापन
समारोह में बड़ी संख्या में युवक युवतियां शामिल थे। यहां दो युवकों में लड़ाई हो गई। पूछताछ में बताया गया है कि किसी युवती को लेकर दोनों युवकों में लड़ाई हुई। इसके बाद गुज्जर नगर के रहने वाले शंतन ने नरवाल के रहने वाले परविंदर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे पार्टी में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। परविंदर सिंह घायल होकर गिर गया और उसे लहूलुहान देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। रिसोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची गांधी नगर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
युवक की आंख के ऊपरी हिस्से, कंधे और गाल पर चाकुओं से हमला हुआ। उसे पांच टांके लगाए गए। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने रिसोर्ट प्रबंधन से भी पूछताछ की है। घटना के समय करीब 200 युवक युवतियां रिसोर्ट में पार्टी कर रहे थे, लेकिन घटना होने के बाद मौके से सब फरार हो गए।