फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSB jawan killed in road accident

एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत

Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan killed in road accident
हादसा - फोटो : Demo Pic.
रिहाड़ी में एक बाइक के डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार एसएसबी कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य कांस्टेबल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। हादसा रिहाड़ी के पास मंगलवार देर रात ढाई बजे के करीब हुआ। 
विज्ञापन


एसएसबी पांच बटालियन में तैनात कांस्टेबल तारिक हुसैन निवासी लाम नौशेरा, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल अली मोहम्मद निवासी सरुइंसर अपनी यूनिट के साथ जम्मू के एमए स्टेडियम में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन


तीनों की ड्यूटी शहर के रिहाड़ी इलाके में थी। रात को ड्यूटी के बाद वे बाइक पर जा रहे थे। तभी रिहाड़ी इलाके में ही बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बारे में कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीएमसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह कांस्टेबल अली मोहम्मद की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इसके अलावा दोनों साथी घायलों को उपचार जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed