फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son hits his mothers head with bat in Nagrota Jammu she dies during treatment

जम्मू-कश्मीरः बेटे ने बैट से मां के सिर पर किए प्रहार, उपचार के दौरान मौत

Fri, 05 Jun 2020 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Son hits his mothers head with bat in Nagrota Jammu she dies during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नगरोटा क्षेत्र में बेटे द्वारा बुरी तरह से पीटे जाने से घायल मां ने जीएमसी (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) में दम तोड़ दिया। सिंचाई विभाग में सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) बेटे पर पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को पुलिस ने परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से उधमपुर की रहने वाली कांति देवी को 1 जून को उसके बेटे अजय गुप्ता ने बैट से पीटा था। सिर पर बैट से दो बार प्रहार किए थे। इससे कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


कांति देवी का उपचार जीएमसी में चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान कांति देवी ने दम तोड़ दिया। डीएसपी मोहन लाल का कहना है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अजय गुप्ता पहले से पुलिस की हिरासत में है। मूल रूप से उधमपुर का रहने वाला अजय गुप्ता वर्तमान में नगरोटा में रह रहा था। वह सिंचाई विभाग में एईई के पद पर है जिसकी पोस्टिंग उधमपुर में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed