{"_id":"57665c8f4f1c1b5a5611b656","slug":"sho-police-woman-send-13-days-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपी एसएचओ, महिला एसपीओ को 13 दिन की न्यायिक हिरासत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण के आरोपी एसएचओ, महिला एसपीओ को 13 दिन की न्यायिक हिरासत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 19 Jun 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बलात्कार मामले के आरोपी खौड़ के तत्कालीन एसएचओ मोहम्मद इकबाल और महिला एसपीओ को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट जम्मू विनोद कुमार के समक्ष दोनों आरोपियाें को पेश कर पुलिस ने आरोपियाें की पंद्रह दिन की न्यायिक हिरासत मांगी। अदालत ने पाया कि आरोपियों पर संगीन आरोप हैं।
विज्ञापन
मामले की छानबीन प्रगति पर है, लिहाजा आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। अदालत ने कहा कि 30 जून 2016 तक की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया जाता है। हिरासत की अवधि पूरी होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश करना होगा।
विज्ञापन